ईरान में कोरोना पर निगरानी के लिए गठित समिति की मीडिया सेल के प्रमुख हुज्जत नेकी मलिकी ने ट्वीट के ज़रिए बताया कि कोविड-19 का ईरानी टीका “कोवो ईरान बर्कत” के 10 लाख टीके अगले 20 दिन में उत्पादित होंगे।
उन्होंने ट्वीट में कहा कि ईरानी वैज्ञानिकों की कोशिश रंग लायी। उन्होंने बताया कि अगले महीने 30 लाख टीके तय्यार किए जाएंगे।
इस्लामी गणतंत्र ईरान अब तक भारत, चीन और रूस से कोविड-19 के टीके ख़रीदता था।
ग़ौरतलब है कि ईरानी वैज्ञानिकों द्वारा कोविड-19 के कई तरह के तय्यार किए गए टीकों की विश्व समुदाय की ओर से सराहना हो रही है।